अमृतसर में सीमा पार हथियार और मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

Ads

अमृतसर में सीमा पार हथियार और मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 11:25 AM IST

चंडीगढ़, नौ फरवरी (भाषा) अमृतसर में पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने सीमा पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने छह पिस्तौल, 10 कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये नकद बरामद किए।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गैंगस्टरों पर वार’ के तहत खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में अमृतसर आयुक्तालय पुलिस ने सीमा पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और छह अत्याधुनिक पिस्तौल, 10 कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये बरामद किए।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अमृतसर के पुलिस थाना छावनी में शस्त्र अधिनियम और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी