CUET UG Exam New Dates 2026 / Image Source : FILE
नई दिल्ली : CUET UG Exam New Dates 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 28 मई को होने वाली सीयूईटी परीक्षा को बकरीद के चलते स्थगित कर दिया गया था, जिसके लिए अब नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। एनटीए द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, 28 मई को स्थगित की गई यह परीक्षा अब 31 मई, 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
नई तारीखों की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 31 मई को होने वाले एग्जाम के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। CUET UG Exam New Dates 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र तुरंत ही सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एनटीए ने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि जो परीक्षाएं 6 और 7 जून को होनी हैं, उनके लिए भी एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
जो छात्र 31 मई की परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में जाकर Admit Card for CUET(UG) 2026 के लिंक पर क्लिक करें। अगले चरण में छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद उनका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से वे इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।