हैदराबाद, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सी. वी. आनंद को मंगलवार को तेलंगाना का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया।
आनंद 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गृह विभाग में सरकार के विशेष मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘गृह विभाग के विशेष मुख्य सचिव सी. वी. आनंद का तबादला कर दिया गया है और तेलंगाना, हैदराबाद में पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) के पद पर 2,25,000 रुपये (निश्चित) के ‘एपेक्स स्केल’ में तैनात किया गया है।’
वर्तमान डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
भाषा
शुभम वैभव
वैभव