दर्शन के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी उनकी पत्नी

दर्शन के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी उनकी पत्नी

दर्शन के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी उनकी पत्नी
Modified Date: August 17, 2025 / 03:20 pm IST
Published Date: August 17, 2025 3:20 pm IST

बेंगलुरु, 17 अगस्त (भाषा) कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की पत्नी विजयलक्ष्मी ने रविवार को कहा कि अभिनेता की अनुपस्थिति में वह उनके सोशल मीडिया हैंडल को संभालेंगी और फिल्म से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगी।

दर्शन इस समय अपनी मित्र पवित्रा गौड़ा और अन्य आरोपियों के साथ रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में जेल में हैं।

विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे प्यारे प्रशंसकों, आपके ‘चैलेंजिंग स्टार’ आप सभी को अपने दिल में रखते हैं। जब तक वह आपसे सीधे जुड़ नहीं पाते, मैं उनका सोशल मीडिया संभालूंगी और फिल्म से संबंधित जानकारियां साझा करूंगी और उनकी फिल्मों का प्रचार करूंगी।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘आपके द्वारा दिखाया गया प्यार, प्रार्थना और धैर्य उन्हें और हमारे परिवार को अपार शक्ति देते हैं। सकारात्मकता और एकजुटता बनाए रखें। वह उसी ऊर्जा और प्रेम के साथ जल्द लौटेंगे, जैसा आप हमेशा से जानते हैं।’’

रेणुकास्वामी हत्या मामले में दर्शन को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी। हाल में उच्चतम न्यायालय ने दर्शन की जमानत रद्द कर दी जिसके बाद उन्हें दोबारा हिरासत में लिया गया।

आरोप है कि दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी की हत्या की थी क्योंकि उसने पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे।

भाषा राखी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में