तमिलनाडु के जंगल में मिला मृत हाथी

Ads

तमिलनाडु के जंगल में मिला मृत हाथी

  •  
  • Publish Date - September 6, 2023 / 12:14 PM IST,
    Updated On - September 6, 2023 / 12:14 PM IST

इरोड (तमिलनाडु), छह सितंबर (भाषा) जिले के सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में एक नर हाथी मृत पाया गया। वन विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूचना के आधार पर, वन्य अधिकारी पशु चिकित्सक के साथ मंगलवार को सत्यमंगलम वन्य श्रृंखला के अंतर्गत कक्करैकुताई वन क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने हाथी को मृत पाया।

पशु चिकित्सक ने मृत हाथी का परीक्षण कर मेडिकल जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी की मौत कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

भाषा अभिषेक मनीषा

मनीषा