तिब्बती शरणार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने जयराम ठाकुर से मुलाकात की

Ads

तिब्बती शरणार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने जयराम ठाकुर से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 09:41 PM IST

शिमला, 27 जुलाई (भाषा) तिब्बती शरणार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने ठाकुर से हस्तक्षेप कर उनकी वास्तविक समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

बैठक के दौरान ठाकुर ने ‘तिब्बतन रिफ्यूजी पोटाला मार्केट एसोसिएशन’ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके हस्तक्षेप से समस्याओं का शीघ्र और सकारात्मक समाधान निकल सकेगा।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल