दिल्ली: शाहदरा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए

Ads

दिल्ली: शाहदरा में 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 11:16 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 11:16 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली के शाहदरा जिले में चल रहे ‘ऑपरेशन विश्वास’ अभियान के तहत लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के चोरी और गुम हुए 320 मोबाइल फोन बरामद किए गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक जनवरी, 2026 को शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य तकनीकी निगरानी और समन्वित क्षेत्रीय अभियानों का उपयोग करके चोरी हुए, छीने गए, लूटे गए और गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाना है।

बरामद किए गए फोनों में से 317 दिल्ली के भीतर ही मिले, जबकि दो उत्तर प्रदेश से और एक हरियाणा से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि इनमें से 259 उपकरण के गुम होने की सूचना मिली थी, जबकि अन्य चोरी, झपटमारी और लूटपाट के मामलों से जुड़े थे।

अधिकारियों ने बताया कि आईएमईआई ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) विश्लेषण, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के उपयोग और कई स्थानों पर लक्षित छापेमारी के माध्यम से ये उपकरण बरामद किए गए।

शनिवार को शाहदरा स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय परिसर में बरामद किए गए फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए।

भाषा तान्या संतोष

संतोष