दिल्ली: एक्यूआई 335 दर्ज, सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली: एक्यूआई 335 दर्ज, सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली: एक्यूआई 335 दर्ज, सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: November 8, 2025 / 12:44 pm IST
Published Date: November 8, 2025 12:44 pm IST

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह नौ बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया। जिसके कारण दिल्ली ‘रेड जोन’ में होने के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

शनिवार को पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक बना रहा। दिवाली के बाद से राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता या तो ‘खराब’ या ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही और कभी-कभी यह बिगड़कर ‘गंभीर’ स्तर तक पहुंच जाती है।

दिल्ली के तापमान में गिरावट जारी रहने के साथ पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

तुलनात्मक रूप से शहर में पिछले साल 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि यह वर्ष 2023 में 23 अक्टूबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2022 में 29 अक्टूबर को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो इस साल सर्दियों की शुरुआत में थोड़ी देरी का संकेत देता है।

आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में