दिल्ली : लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली

Ads

दिल्ली : लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 02:05 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 02:05 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिसर की व्यापक तलाशी के बाद यह धमकी फर्जी पाई गई।

सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष में एक फोन कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित लाल किले को बम से उड़ा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने तत्काल यह सूचना दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष को दी, जिसके बाद संबंधित जिले की पुलिस को सतर्क कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि चेतावनी मिलने के बाद लाल किले और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई तथा स्मारक और उसके आसपास के इलाके की तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि व्यापक तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, फोन कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और फर्जी धमकी देने के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन