दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित, कोरोना की चपेट में आए आप सरकार के तीसरे मंत्री

Ads

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित, कोरोना की चपेट में आए आप सरकार के तीसरे मंत्री

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 05:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें- केरल में कोविड-19 के 6,491 नये मामले, मृतक संख्या 2,121 पहुंची

संक्रमण का शिकार होने वाले वह दिल्ली सरकार के तीसरे मंत्री हैं।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन संक्रमित हो चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि राय ने दिवाली पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल बोले- आपसी विवाद को धर्म परिवर्तन का नाम न दें, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- ऐसी गतिविधियों पर रोक लगे

तबीयत ठीक न होने के चलते राय, सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोविड-19 की स्थिति पर 19 नवंबर को बैठक बुलाई गई थी।

राय ने एक ट्वीट में कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

पर्यावरण मंत्री ने हाल ही में अपने संपर्क में आने वालों से जांच कराने का आग्रह किया है।