MP Short Encounter News/Image Credit: IBC24.in
MP Short Encounter News: भोपाल: आक्रोश, विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और न्याय की मांग करते हुए हिंदू संगठनों ने एमपी की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया हैं। जहां रविवार की रात अशोका गार्डन इलाके में युवक विजय मेवाडा नाम के व्यक्ति की हत्या के बाद बुधवार को हिंदू समाज इकट्ठा हुआ। मुख्यमंत्री निवास से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर सड़कों पर लेटकर विरोध जताया। दरअसल, हिंदू समाज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मिलना चाह रहा था और हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ़ बम के एनकाउन्टर और उसके घर पर बुलडोज़र कार्रवाई की मांग कर रहा था। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई और प्रदर्शन के दौरान खबर आई कि, रातीबड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी का शार्ट एनकाउंटर कर दिया, उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया।
तो वहीं मामले में सियासत भी गरमाई,.हत्याकांड के मुख्य आरोपी के तीन दिन तक गिरफ्तार नहीं होने के चलते कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि- एमपी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है, (MP Short Encounter News) तो हिन्दू संगठनों के आंदोलन और दबाव के बीच नरेला विधायक और सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दो टूक कहा कि – कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।
MP Short Encounter News: लेकिन सवाल ये कि- आखिर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में तीन दिन क्यूँ लगे जबकि वो भोपाल में ही छिपा था? सवाल ये भी कि- 9 घोषित और करीब 25 संगीन मामलों का आरोपी आसिफ कैसे खुलेआम घूम रहा था? सवाल पुलिस के रौब और खौफ़ पर भी कि- क्या ये बम इतना बड़ा अपराधी था, जो पुलिस पर सीधे गोली चला दे? (MP Short Encounter News) सवाल ये भी कि- पांच घंटे तक सीएम हाउस का इलाका लोगों ने घेरे रखा, लेकिन इंटेलीजेंस कहां था? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी? ताकि ये आखिरी ‘बम’ साबित हो।
इन्हे भी पढ़ें:-