नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2026’ को अधिसूचित कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह नीति एक जुलाई से प्रभावी हो गई है और 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी। इससे पहले इस नीति को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंजूरी दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में एक स्वच्छ, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस नई नीति का उद्देश्य दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की गति को तेज करना है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, इसका लक्ष्य वायु गुणवत्ता में सुधार करना, ईंधन पर निर्भरता को कम करना, चार्जिंग और बैटरी-स्वैपिंग बुनियादी ढांचे का व्यापक विस्तार करना और एक मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन तंत्र विकसित करना है।
गुप्ता ने कहा कि इस नीति में वित्तीय प्रोत्साहन, डिजिटल पारदर्शिता, संस्थागत निगरानी और पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर समान रूप से जोर दिया गया है।
भाषा नोमान रंजन
रंजन