दिल्ली: पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, ऑटो रिक्शा चालक और एक महिला गिरफ्तार

Ads

दिल्ली: पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, ऑटो रिक्शा चालक और एक महिला गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 07:31 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान ऑटो-रिक्शा चालक चंदन गुप्ता (55) और सोनिया (34) के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सुमित झा ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को उस समय पकड़ा गया, जब वे एक ऑटो-रिक्शा में सवार होकर ट्रांस-यमुना क्षेत्र में हेरोइन की आपूर्ति करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की 1.58 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

अधिकारी ने बताया कि सोनिया के पति को 2024 में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश