Borivali West Rape News: ‘वह कोई ऐसा था जिसे हम जानते थे…’, 1.5 साल की मासूम को रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, पिता ने किए होश उड़ा देने वाले खुलासे

Borivali West Rape News: 25 वर्षीय युवक ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता के पिता का रिश्तेदार है।

Borivali West Rape News: ‘वह कोई ऐसा था जिसे हम जानते थे…’, 1.5 साल की मासूम को रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, पिता ने किए होश उड़ा देने वाले खुलासे

RAPE MUMBAI/ image source: ANI X handle

Modified Date: February 16, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: February 16, 2026 12:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दहिसर में मासूम से दरिंदगी
  • 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
  • नाले के पास मिली बच्ची

Borivali West Rape News: मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यह खबर इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। दरअसल, 25 वर्षीय युवक ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता के पिता का रिश्तेदार है। विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Mumbai Child Rape Case: यह है पूरा मामला

मुंबई के दहिसर इलाके से मानवता को झकझोर देने वाली एक भयावह घटना सामने आई है। 25 वर्षीय युवक ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता के पिता का रिश्तेदार है और पास में ही मजदूरी का काम करता है। घटना 9 तारीख की रात और 10 फरवरी की सुबह के बीच हुई, जब बच्ची के माता-पिता सुबह उठे तो वह घर से लापता थी।

Mumbai News: परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बोरीवली वेस्ट के एमएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में एक परिचित व्यक्ति बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया।

पीड़िता के पिता ने बताया, “…पुलिस ने मुझे कैमरे पर दिखाया कि मेरी बेटी को कौन ले गया; वह कोई ऐसा था जिसे हम जानते थे… हमें इंसाफ चाहिए… यह घटना 9 तारीख की रात और 10 फरवरी की सुबह के बीच हुई… एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है… मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए और कुछ नहीं…”

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची को दहिसर के एक सुनसान इलाके में ले जाया गया था। तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को पास के एक नाले के समीप से गंभीर हालत में बरामद किया गया। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न और अपहरण का मामला दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।