दिल्ली : रेलवे लाइन के पास मजदूर का शव मिला, गर्दन पर गहरे घाव के निशान

Ads

दिल्ली : रेलवे लाइन के पास मजदूर का शव मिला, गर्दन पर गहरे घाव के निशान

  •  
  • Publish Date - November 17, 2025 / 06:29 PM IST,
    Updated On - November 17, 2025 / 06:29 PM IST

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह एक मजदूर का शव मिला, जिसकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे।

कीर्ति नगर पुलिस थाने को एक पीसीआर कॉल में सूचना दी गई कि पटरी के पास झाड़ियों में एक पुरुष का शव पड़ा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बसई दारापुर निवासी अंगद (32) के रूप में हुई है। अंगद उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का मूल निवासी था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह मायापुरी इलाके में लकड़ी पर पॉलिश करने वाले मजदूर के रूप में काम करता था।

पुलिस के अनुसार अंगद के परिवार के सदस्यों ने रविवार रात उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह एक रिश्तेदार ने अंगद के शव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि अंगद की गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की सभी पक्षों से जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव