NEET Re Examinataion Live Updates: बुरका पहनकर एग्जाम सेंटर पहुंची NEET अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री.. ये छात्राएं भी बिना परीक्षा दिए लौटीं घर

Ads

NEET Re Examinataion Live Updates: आज रविवार को आयोजित NEET Re Exam 2026 में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी एग्जाम दिला रहें हैं।

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 04:05 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 04:07 PM IST

NEET Re Examinataion Live Updates/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • अजमेर में बुर्का पहनकर पहुंची अभ्यर्थी की एंट्री को लेकर विवाद
  • भोपाल में देर से पहुंचने पर दो छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला
  • NEET री-एग्जाम के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम और AI निगरानी व्यवस्था

NEET Re Examinataion Live Updates: आज रविवार को आयोजित NEET Re Exam 2026 में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी एग्जाम दिला रहें हैं। नीट परीक्षा देशभर के 551 शहरों में स्थित 5440 एग्जाम सेंटरों और विदेश के 14 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की जा रही है। नीट री-एग्जाम के लिए 95000 से ज्यादा एग्जाम रूम्स में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनके अलावा 1,38,560 CCTV कैमरों की निगरानी नेशनल, स्टेट और मंत्रालय लेवल पर लाइव निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी फीड का एनालिसिस AI द्वारा किया जा रहा है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने रविवार को आयोजित NEET Re Exam 2026 एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को शुभकामनाएं दीं है। NTA के अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि कई राज्यों में देर से पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को एग्जाम हाल में एंट्री नहीं दी गई।

देर से आने पर नहीं दी गई एंट्री

NEET Re Examinataion Live Updates मध्य प्रदेश के भोपाल में दो स्टूडेंट्स को देर से आने पर NEET Re Exam 2026 के लिए एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी गई। एक कैंडिडेट के चाचा आमिर कादरी कहते हैं, “मैं अपने भतीजे के साथ उसके एग्जाम के लिए यहां आया हूं। एग्जाम सेंटर जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को फर्स्ट एड मिल गया था। अब जब हम यहां पहुंच गए हैं, तो हमें एंट्री नहीं दी जा रही है। अधिकारी कह रहे हैं कि एग्जाम शुरू हो चुका है और हमें एंट्री नहीं दी जा सकती।”

बुर्का पहने एक कैंडिडेट को अंदर जाने से रोक दिया गया

NEET Re Examinataion Live Updates इसके साथ ही राजस्थान के अजमेर में NEET परीक्षा से पहले, एक मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम सेंटर पर बुर्का पहने एक कैंडिडेट को कथित तौर पर अंदर जाने से रोक दिया गया। कुलसुम बानो नाम की एक कैंडिडेट कहती हैं, “मैं NEET परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई हूँ। जब मैंने 3 मई को परीक्षा दी थी, तब भी मैंने वही कपड़े पहने थे जो अभी पहने हैं: बुर्का और दुपट्टा। शुरू में, उन्होंने कहा कि अंदर जाने के लिए मुझे दुपट्टा हटाना होगा; फिर उन्होंने ज़ोर दिया कि मुझे बुर्का भी हटाना होगा। अगर NTA ने हमें इजाज़त दी है, तो ये लोग हमें रोक नहीं सकते… अगर मुझे परीक्षा देनी है और वे मुझे इन कपड़ों में अंदर नहीं आने देते, तो मैं परीक्षा ही नहीं दूँगी… यह शर्मनाक है कि वे 18 साल के युवाओं के साथ ऐसा कर रहे हैं… परीक्षा मेरे लिए मायने नहीं रखती; मेरे लिए मेरा ‘बुर्का’ और मेरी पहचान मायने रखती है।”

NEET Re Examinataion Live Updates NTA के अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, ताजा फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने, ट्रैफिक की स्थिति का ध्यान रखने और किसी भी प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न लाने की सलाह दी है। परीक्षा कक्ष में आवश्यक सामग्री NTA द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

NEET-UG 2026 के री एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस परीक्षा में लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों तथा विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कई राज्यों में परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक जांच, फ्रिस्किंग और पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय खुफिया इकाइयों और साइबर टीमों को भी सक्रिय किया गया है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

परीक्षा केंद्रों पर समय और जरूरी निर्देश

NEET Re Examinataion Live Updates राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने रविवार को आयोजित NEET-UG 2026 री एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को शुभकामनाएं दीं है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से शांत रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि छात्रों ने इस दिन के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें 

NEET-UG 2026 री-एग्जाम में कितने छात्र शामिल हुए?

NTA के अनुसार, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी NEET-UG 2026 री-एग्जाम में शामिल हुए।

परीक्षा कितने केंद्रों पर आयोजित की गई?

भारत के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।

अजमेर में विवाद क्यों हुआ?

एक अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि उसे बुर्का और दुपट्टा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

क्या लेट पहुंचने वाले छात्रों को एंट्री मिली?

हीं। NTA के नियमों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

परीक्षा में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे?

परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, AI मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक जांच, फ्रिस्किंग, जैमर और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।