दिल्ली में दो दशक में सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने के आसार

दिल्ली में दो दशक में सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने के आसार

दिल्ली में दो दशक में सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने के आसार
Modified Date: August 30, 2023 / 08:22 pm IST
Published Date: August 30, 2023 8:22 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब तक 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लिहाजा बीते दो दशक में अगस्त महीने में दूसरी बार सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने का अनुमान है।

दिल्ली में बीते चार महीने में सामान्य से अधिक बारिश हुई। दिल्ली में बारिश अब तक 774 मिलीमीटर के वार्षिक औसत को पार कर चुकी है। हालांकि अगस्त में बारिश में भारी कमी दर्ज की गई है। इस महीने अब तक 91.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है।

शहर में अगस्त 2022 में सामान्य 247.7 मिलीमीटर के मुकाबले सिर्फ 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जो 16 वर्ष में अगस्त में हुई सबसे कम बारिश है। अगस्त 2006 में दिल्ली में 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली में अगले चार-पांच दिन तक गर्म और शुष्क मौसमी हालात रहने का अनुमान है।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में