मास्क नहीं लगाने को लेकर फायरिंग, पुलिस ने रोका तो शख्स ने दागी पांच गोलियां, मचा हड़कंप

Ads

जब दो पुलिसकर्मियों ने रोका, तब उन्होंने पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और पिस्तौल से पांच गोलियां चलाईं

  •  
  • Publish Date - January 10, 2022 / 12:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) दिल्ली में 33 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और रिश्तेदार को मास्क नहीं लगाने के लिए जब दो पुलिसकर्मियों ने रोका, तब उन्होंने पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और पिस्तौल से पांच गोलियां चलाईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का गढ़ बन रहा शहर, थाइलैंड की 7 लड़कियां पकड़ाई, बीजेपी से जुड़े तीन युवक भी आए गिरफ्त

पुलिस ने बताया कि कल्याण अधिकारी के तौर पर कार्यरत आदेश पेशे से वकील है और उसे पुलिस ने शनिवार देर रात कर्फ्यू के दौरान, सीमापुरी गोलचक्कर पर कार चलाते हुए देखा और रोकने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, लेकिन गंभीर मरीजों की संख्या कम

पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों से बहस की और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से जमीन में पांच गोलियां दागी। पुलिस ने कहा कि आरोपी संभवत: शराब के नशे में था। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: सीएम हाउस में कोरोना ब्लास्ट, 27 कर्मचारी निकले संक्रमित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हैं क्वारंटाइन