दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल को फोन कर बम रखे होने की सूचना दी गई, तलाशी जारी

Ads

दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल को फोन कर बम रखे होने की सूचना दी गई, तलाशी जारी

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 12:22 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 12:22 PM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 इलाके में बलराम पब्लिक स्कूल को शुक्रवार सुबह फोन कर बम रखने होने की सूचना दी गई, जिसके बाद परिसर की तलाशी शुरू की गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस अधिकारियों के अनुसार, सुबह 8.40 बजे बम की धमकी के संबंध में स्कूल को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को सतर्क किया गया।

उन्होंने बताया कि स्कूल में सुरक्षा जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन