नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) दिल्ली मेट्रो की ‘येलो लाइन’ पर बुधवार को एक यात्री के सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन पर पटरी पर कथित रूप से कूद जाने के बाद ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों को इस मार्ग पर सेवाएं बाधित होने की जानकारी देते हुए एक सूचना जारी की।
डीएमआरसी ने कहा, ‘‘सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के पटरी पर होने के कारण ‘येलो लाइन’ पर ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।’’
मेट्रो संचालक ने यात्रियों को बताया कि अन्य सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
भाषा सुरभि सिम्मी
सिम्मी