दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, उप्र से दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया

Ads

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, उप्र से दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 10:02 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अलग अलग अदालतों ने भगोड़ा घोषित किया था।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी श्री केश (32) तीन साल से अधिक समय से फरार था और उसे 19 अगस्त को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि श्री केश को 2023 में भगोड़ा घोषित किया गया था और वह कथित तौर पर लूट, गोलीबारी, रंगदारी और हथियारों की तस्करी सहित 10 मामलों में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी प्रशांत भारद्वाज (32) को 20 अगस्त को आगरा में गिरफ्तार किया गया। वह 2016 से फरार था और 2017 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

वह कथित तौर पर धोखाधड़ी और हथियारों की तस्करी के दो अन्य मामलों में शामिल है। मामले में जांच की जा रही है।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश