नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में 29 साल से फरार 60 वर्षीय वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वह दिल्ली और राजस्थान में तीन आपराधिक मामलों में वांछित है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को द्वारका के सेक्टर 14 से उत्तम नगर के मोहन गार्डन निवासी मुरारी उर्फ अशोक को पकड़ा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ दो मामलों में गिरफ्तारी का स्थायी वारंट और एक अन्य मामले में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि मुरारी 1996 में राजस्थान के भरतपुर के उच्चैन थाने में दर्ज लूट के एक मामले में भी फरार था।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव