कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री को लेकर दिल्ली पुलिस कर सकती है कार्रवाई

Ads

कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री को लेकर दिल्ली पुलिस कर सकती है कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 12:05 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 12:05 AM IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर की गई “आपत्तिजनक” और “अपमानजनक” पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्र के अनुसार, पुलिस ऐसे पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों को हटाने के लिए सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी कर सकती है।

सूत्र ने कहा, “विरोध-प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद अपलोड की गई सामग्री की समीक्षा के बाद पुलिस अपमानजनक प्रकृति की पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी करेगी।”

उन्होंने कहा, “विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर ऐसी सामग्री की पहचान करने का अभियान पहले ही शुरू किया जा चुका है।”

सूत्र के मुताबिक, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी सामग्री में किसी कानून का उल्लंघन हुआ है या उससे सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने होने की आशंका थी।

सूत्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम पूरे दिन सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखे हुए है, ताकि विरोध-प्रदर्शन से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री की पहचान की जा सके।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत