दिल्ली पुलिस ने सात वर्षीय अगवा बच्चे को मुक्त कराया, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सात वर्षीय अगवा बच्चे को मुक्त कराया, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सात वर्षीय अगवा बच्चे को मुक्त कराया,  आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: April 23, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: April 23, 2026 10:39 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने डाबरी इलाके से एक बच्चे को अगवा कर बिहार ले जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया और वारदात के पांच घंटे के अंदर ही उसे मुक्त करा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद आदिल अंसारी बिहार के मधुबनी का निवासी है। उसे बच्चे के साथ अपने पैतृक स्थान भागने की कोशिश करते समय नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, बच्चे का अपहरण 20 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे डाबरी इलाके में उसके घर से किया गया था।

सूचना मिलते ही डाबरी पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू किया।

एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का पता लगाने के लिए उन्होंने तकनीकी निगरानी के साथ-साथ स्थानीय खुफिया जानकारी भी जुटाई।

अधिकारी ने बताया कि डाबरी इलाके में दर्जी का काम करने वाले अंसारी को आखिरकार नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि बच्चे को मुक्त करा लिया गया और उसके परिवार से मिला दिया गया।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में