दिल्ली पुलिसकर्मी के बेटे ने की आत्महत्या

Ads

दिल्ली पुलिसकर्मी के बेटे ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 11:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली 20 मई (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक युवक ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता दिल्ली पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय संदीप को तत्काल एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक ने अपने घर में पंखे के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि संदीप संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

भाषा रवि कांत उमा

उमा

ताजा खबर