दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के बीच अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

केंद्र वार आंकड़ों से पता चलता है कि पालम में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड और रिज में यह 34-34 डिग्री सेल्सियस रहा।

आयानगर में भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम केंद्र के लिए सामान्य था।

दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड में यह 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा, रिज में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में शाम सात बजे सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 107 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश