दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम किया गया दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम किया गया दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 05:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उसके अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना