दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बूंदाबांदी के आसार
Modified Date: November 28, 2023 / 10:26 am IST
Published Date: November 28, 2023 10:26 am IST

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने शहर में बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी की होने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षित आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में