दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 11, 2024 / 10:00 AM IST,
    Updated On - June 11, 2024 / 10:00 AM IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 37 प्रतिशत मापा गया।

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि दिल्ली में कई जगहों पर गर्म हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

दिल्ली में मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है जिसमें लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। मौसम विभाग रंगों के अनुसार ‘यलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ जारी करता है।

राजधानी में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा

ताजा खबर