दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन भर आसमान साफ रहेगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 148 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा जोहेब प्रशांत
प्रशांत

Facebook


