दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
Modified Date: February 8, 2024 / 11:42 am IST
Published Date: February 8, 2024 11:42 am IST

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा अभिषेक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में