दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत रही।
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है। इन दो दिन में शहर में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है।
विभाग ने प्रगति मैदान के समीप एक अतिरिक्त स्वचलित मौसम केंद्र स्थापित किया है, जो विशिष्ट और वास्तविक समय में मौसम पूर्वानुमान बताएगा।
भाषा जितेंद्र शोभना
शोभना

Facebook


