दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश का अनुमान
Modified Date: September 16, 2023 / 10:40 am IST
Published Date: September 16, 2023 10:40 am IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ भजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही।

आईएमडी ने दिन में शहर के आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने का पुर्वानूमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा अभिषेक पारुल

पारुल


लेखक के बारे में