दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, कोहरे से रेल यातायात प्रभावित
Modified Date: January 18, 2024 / 11:16 am IST
Published Date: January 18, 2024 11:16 am IST

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में शहर के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेन देरी से चल रही हैं।

आईएमडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता का स्तर 50 से 100 मीटर के बीच था। हालांकि अब इसमें सुधार हुआ है और दृश्यता का स्तर 300 मीटर पर पहुंच गया।”

मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 368 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।

भाषा अभिषेक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में