दिल्ली में स्कूल कर्मचारी पर तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, अदालत ने आरोपी को जमानत दी
दिल्ली में स्कूल कर्मचारी पर तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, अदालत ने आरोपी को जमानत दी
नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) पश्चिम दिल्ली के एक निजी स्कूल के अंदर एक कर्मचारी ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह घटना एक मई को तब सामने आई जब पीड़िता की मां ने जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी का स्कूल के समय में विद्यालय के अज्ञात कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, बच्ची ने आरोपी की पहचान कर ली, जिसके चलते उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपी को द्वारका की एक अदालत ने सात मई को जमानत दे दी।
बयान में कहा गया, ‘अभियोजन पक्ष के कड़े विरोध के बावजूद जमानत दी गई।’
इसमें कहा गया है कि अदालत के आदेश की प्रति अभी नहीं मिली है और जैसे ही यह मिलेगी इसका अध्ययन किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा नोमान नोमान वैभव
वैभव

Facebook


