दिल्ली: नवरात्र के दौरान झंडेवालान मंदिर के आसपास सुचारू यातायात सुनिश्चित किया गया

दिल्ली: नवरात्र के दौरान झंडेवालान मंदिर के आसपास सुचारू यातायात सुनिश्चित किया गया

दिल्ली: नवरात्र के दौरान झंडेवालान मंदिर के आसपास सुचारू यातायात सुनिश्चित किया गया
Modified Date: March 24, 2026 / 10:47 pm IST
Published Date: March 24, 2026 10:47 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान झंडेवालान मंदिर क्षेत्र और उसके आसपास वाहनों की सुचारू और विनियमित आवाजाही सुनिश्चित की गई है।

शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक इस मंदिर में हर साल नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘इस साल भी आगंतुकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, विशेष रूप से सप्ताहांत और व्यस्त घंटों के दौरान। यातायात पुलिस ने एक व्यापक प्रबंधन योजना लागू की है, जिसमें कर्मियों की तैनाती, मार्ग परिवर्तन, सख्त पार्किंग नियम और जमीन पर निरंतर निगरानी शामिल है।’

उन्होंने बताया कि व्यवस्था के तहत, कालका दास चौक और रानी झांसी रोड गोलचक्कर जैसे प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों से भारी वाहनों का मार्ग बदला गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिली।

भाषा नोमान

नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में