हैदराबाद में होटलों को गोमांस की आपूर्ति करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Ads

हैदराबाद में होटलों को गोमांस की आपूर्ति करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 10:22 PM IST

हैदराबाद, दो जुलाई (भाषा) पुलिस की हैदराबाद खाद्य मिलावट निगरानी दल (एच-एफएएसटी) और अन्य सरकारी एजेंसियों ने होटलों को बकरे के मांस के नाम पर गोमांस की आपूर्ति करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एच-एफएएसटी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि 50 किलोग्राम गोमांस जब्त करने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया और इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

इस बीच एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने मछली की एक दुकान पर छापा मारा।

एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, टीम ने चार लोगों को पकड़ा और 100 किलोग्राम बासी व खराब झींगा मछली, 62 किलोग्राम मछली और 10 किलोग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट पाउडर जब्त किए।

विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी शादी-ब्याह के कार्यक्रमों और होटलों में इन मछलियों और झींगों को ताजा और साफ-सुथरा बताकर आपूर्ति करता था।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश