कारगिल : गड्ढे में भरे पानी में डूबने से लड़के की मौत

Ads

कारगिल : गड्ढे में भरे पानी में डूबने से लड़के की मौत

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 10:20 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 10:20 PM IST

कारगिल/जम्मू, दो जुलाई (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में इकबाल पुल के पास पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब लड़का पुल के पास पानी से भरे गड्ढे में दुर्घटनावश गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि कारगिल पुलिस, केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया बल और ‘बसीज इमाम यूथ ऑर्गनाइज़ेशन’ के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और खोज अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद बचाव दलों ने गड्ढे से लड़के का शव बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि लड़के को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और डूबने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उसने हालांकि मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

भाषा

राखी धीरज

धीरज