दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: March 19, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: March 19, 2026 11:39 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में 12.5 मिलीमीटर तक बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग और लोधी रोड में 8.2-8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज केंद्र पर 8.6 मिमी और पालम में 6.2 मिमी बारिश हुई।

आयानगर में 7.2 मिमी और पीतमपुरा में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर मयूर विहार में तीन मिमी, जबकि जनकपुरी में 12.5 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान के लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली के साथ आंधी-तूफ़ान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज़ हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 था।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में