दिल्ली में लगातार तीसरे दिन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

Ads

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 12, 2025 / 08:17 PM IST,
    Updated On - October 12, 2025 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट के बीच वायु प्रदूषण धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

दिल्ली में रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम था।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने सोमवार के लिए आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन