दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

Ads

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

  •  
  • Publish Date - March 25, 2025 / 12:09 PM IST,
    Updated On - March 25, 2025 / 12:09 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में पूर्वाह्न 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल