नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में इस वर्ष अप्रैल महीने का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले करीब एक दशक में सबसे निचले स्तर पर रहा। इस साल अप्रैल का मासिक औसत एक्यूआई 178 दर्ज किया गया जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन वाले वर्ष 2020 को छोड़कर सबसे कम रहा।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली में 2018-2026 की नौ वर्षों की अवधि के दौरान, वर्तमान वर्ष 2026 में अप्रैल महीने का सबसे कम औसत एक्यूआई 178 दर्ज किया गया है (कोविड लॉकडाउन वाले वर्ष 2020 को छोड़कर)।’
सीएक्यूएम के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में दिल्ली का औसत एक्यूआई 2018 में 222, 2019 में 211, 2020 में 110, 2021 में 202, 2022 में 255, 2023 में 180, 2024 में 182 और 2025 में 210 दर्ज किया गया था।
भाषा सुमित वैभव
वैभव