बैंकॉक, 30 अप्रैल (एपी) म्यांमा की पूर्व नेता आंग सान सू ची को जेल से स्थानांतरित कर घर में नजरबंद कर दिया गया है। सरकारी टीवी ने बृहस्पतिवार रात इस खबर की पुष्टि की।
सरकार की सैन्य सूचना टीम द्वारा पत्रकारों को भेजे गए एक संक्षिप्त संदेश में भी यह खबर जारी की गई थी।
इसके साथ एक तस्वीर भी है जिसमें 80 वर्षीय सू ची लकड़ी की एक बेंच पर बैठी हैं और उनके सामने दो अज्ञात लोग बैठे हुए हैं जिनमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में और दूसरा किसी अन्य तरह की वर्दी पहने हुए है।
सैन्य तख्तापलट के बाद सू ची एक फरवरी 2021 से हिरासत में थीं और उनकी आखिरी आधिकारिक तस्वीर 24 मई, 2021 को जारी की गयी थी।
सू ची को 2022 के अंत में कई अपराधों के लिए 33 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिन्हें उनके समर्थकों और मानवाधिकार समूहों ने उन्हें बदनाम करने और सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने को वैध ठहराने के प्रयासों के रूप में वर्णित किया था।
एपी
राखी वैभव
वैभव