दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ स्तर पर

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ स्तर पर

  •  
  • Publish Date - July 8, 2024 / 10:29 AM IST,
    Updated On - July 8, 2024 / 10:29 AM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) दिल्ली में सोमवार को सुबह की शुरुआत स्वच्छ हवा के साथ हुई क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा