दिल्ली में तपिश भरी रही सुबह

Ads

दिल्ली में तपिश भरी रही सुबह

  •  
  • Publish Date - June 29, 2021 / 05:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तपिश भरी रही और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मंगलवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भाषा मानसी मनीषा

मनीषा