बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी

Ads

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी

  •  
  • Publish Date - July 12, 2017 / 01:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

 

बिहार विधानसभा के गेट पर बिहार सरकार के मंत्री और लालू के बेटे तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों की मीडियाकर्मियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है…वाकया उस वक्त हुआ जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे… उनके सुरक्षाकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने ।छप् कर्मचारी से धक्का-मुक्की की….इस बीच जेडीयू के अल्टीमेटम के बाद पहली बार अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि मुझ पर एफआईआर राजनीतिक साजिश है…ये महागठबंधन को तोड़ने की कोशिश है…मुझे पिछड़ा होने की सजा दी जा रही है।

लालू यादव के परिवार पर छापेमारी के बाद राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये 28 साल के नौजवान से डरते हैं और सवालिया लहजे में पूछा कि जिन आरोपों की बात विपक्ष कह रहा है तब उनकी उम्र 13-14 साल की थी…वहीं बीजेपी नेता सुशील मोदी ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी पर निशाना साधा है।

 

शीर्ष 5 समाचार