इरोड (तमिलनाडु), 16 जुलाई (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद के. सुब्बारायण ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए टीवीके सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की।
सुब्बारायण ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी नयी सरकार का पूरी तरह आकलन करने के लिए दो महीने का समय पर्याप्त नहीं होता, लेकिन कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी ‘खतरनाक’ है।
उन्होंने कहा, “टीवीके ने चुनाव प्रचार के दौरान ऐसी घटनाओं का कड़ा विरोध करते हुए अपनी बात जनता के सामने रखी थी। इसलिए टीवीके सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “इन घटनाओं में कमी आने के बजाय लगातार बढ़ोतरी होना खतरनाक है और हम इस स्थिति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।”
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश