जयपुर, 29 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में क्षेत्र स्तरीय अधिकारियों के साथ एक लंबी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, छह घंटे से अधिक चली इस बैठक में अपराध नियंत्रण, नवाचार और पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा की गई।
डीजीपी ने गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बहुआयामी रणनीति पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क करना सुनिश्चित किया जाए और पांच साल से अधिक समय से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।
भाषा बाकोलिया शोभना
शोभना