कोयंबटूर, पांच जुलाई (भाषा) मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के महासचिव वाइको ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।
कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में एमडीएमके प्रमुख ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद पर अपना स्पष्ट रुख व्यक्त किया।
वाइको ने कहा, ‘‘मैं इस मांग का पूरी तरह समर्थन करता हूं। धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए।’’
वरिष्ठ नेता ने यह संक्षिप्त टिप्पणी उस समय की, जब वह एक निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पड़ोसी तिरुपुर जिले जा रहे थे। यह कार्यक्रम आक्रामक रूप से फैलने वाले करुवेलम पेड़ों को हटाने पर केंद्रित है।
कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश
नरेश