कन्नौज से डिम्पल यादव ने जया बच्चन, अखिलेश और समर्थकों के साथ पहुंचकर भरा नामांकन

Ads

कन्नौज से डिम्पल यादव ने जया बच्चन, अखिलेश और समर्थकों के साथ पहुंचकर भरा नामांकन

  •  
  • Publish Date - April 6, 2019 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

कन्नौज।लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव ने आज नामांकन से पहले जनता के बीच जा कर कहा कि सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन के बाद अब हमारे जीत का अंतर् भी बहुत बड़ा होगा। बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए और अब ध्यान हटाने के लिए बीजेपी सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है। यह एक असफल सरकार की पहचान है।

बता दें कि डिम्पल यादव के नामांकन के दौरान उनके साथ कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन व सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव भी मौजूद थे ।

नामांकन से पहले डिम्पल अपने समर्थकों के साथ रथ पर सवार होकर आई थी। इनके साथ सपा उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी रथ में सवार होकर नामांकन स्थल के पास पहुंचे थे। नामांकन के पहले उन्होंने गठबंधन के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट में डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।